Connect with us

उत्तराखण्ड

इग्नू से भौतिकी, सांख्यिकी, भूगोल, हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर और जनसंख्या और परिवार स्वास्थ्य अध्ययन में करें पीजी डिप्लोमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इसी सत्र से शुरू होंगे पाठ्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई
देहरादून।इंदिरा गाधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2023 सत्र से भौतिकी, सांख्यिकी, भूगोल, हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री व जनसंख्या और परिवार स्वास्थ्य अध्ययन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन नये कार्यक्रम (पाठ्यक्रम) में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। शुरू किए गए कार्यक्रम स्नातकोत्तर डिग्री एवं स्नातकोत्तर में डिप्लोमा स्तर के हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा.अनिल कुमार डिमरी ने शनिवार को कार्यक्रमों का विवरण देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में शुरू किए गए इन रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू के लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर दिए गए पाठ्यक्रम सूचना पर क्लिक करके अहर्ता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन भी शिक्षार्थियों को जुलाई 2023 सत्र में द्वितीय व तृतीय वर्ष अथवा सेमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण करना है उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षार्थियों को पुनः पंजीकरण करना है वे https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर लें। उत्तराखंड में इग्नू के 16 स्टडी सेंटर हैं। एमएससी में अधिकतम 30 सीटें निर्धारित हैं। एमए और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम में सीटें निर्धारित नहीं है।
यह हैं पाठ्यक्रम

यह भी पढ़ें 👉  भवन निर्माण पर रोक से श्रमिकों की रोजी पर संकट, जल संकट के चलते 20 जून तक बंदिशें

• सांख्यिकी : एमएससी सांख्यिकी कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष एवं अधिकतम अवधि चार वर्ष है। कार्यक्रम का शुल्क 7700 रुपये प्रति सेमेस्टर है। कार्यक्रम कुल 80 क्रेडिट का है । परीक्षाएं सेमेस्टर आधारित होंगी एवं कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा। कार्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होगा।

• भौतिकी : एमएससी भौतिक विज्ञान कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष एवं अधिकतम अवधि चार वर्ष है। शुल्क 14000 रुपये प्रति वर्ष है। कार्यक्रम कुल 72 क्रेडिट का हैं । परीक्षाएं वार्षिक आधार पर होंगी। कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा। कार्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होगा।

• भूगोल : एमएसी भूगोल कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष एवं अधिकतम अवधि चार वर्ष है। कार्यक्रम का शुल्क रु 14000 रुपये प्रति वर्ष है। कुल 80 क्रेडिट का है। परीक्षाएं वार्षिक आधार पर होंगी। कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा। स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सभी राशन कार्डधारकों को मिलेगी सस्ती चीनी और नमक

• हिंदू अध्ययन : एमए हिंदू अध्ययन कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष एवं अधिकतम अवधि चार वर्ष है। शुल्क रु 7000 रुपये प्रति वर्ष है। कार्यक्रम कुल 80 क्रेडिट का है । कार्यक्रम की परीक्षाएं वार्षिक आधार पर होंगी। कार्यक्रम का माध्यम हिन्दी होगा। कार्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होगा।

• जनसंख्या और परिवार स्वास्थ्य अध्ययन में पीजी डिप्लोमा: कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि एक वर्ष एवं अधिकतम अवधि तीन वर्ष है। शुल्क रु 5800 रुपये वार्षिक है। कार्यक्रम कुल 40 क्रेडिट का है । कार्यक्रम की परीक्षाएं वार्षिक आधार पर होंगी। कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा। कार्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement