Report by : CWN Desk
Published at :
एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार- दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा बड़ा खुलासा करते हुए बाइक चोरी गैंग के 03 शातिर सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।

विभिन्न CCTV फुटेज एवं अन्य सबूत जुटा रही टीम ने दिनांक 01/07/23 को बाकरपुर तिराहे के पास दौराने चैकिंग 03 अभियुक्तों सुमित कुमार, मुकुल व परमजीत को चोरी की 03 बाइक के साथ दबोचा गया।

उक्त गिरोह के सदस्यों की निशांदेही पर चोरी की अन्य 11 मोटर साइकिल भी बरामद की गई जिनमें से कोतवाली लक्सर में 03 व थाना सिडकुल में 04 अभियोग पंजीकृत है। अन्य बाइक के संबंध में जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सुमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी सेठपुर लक्सर जिला हरिद्वार 2. मुकुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार
  2. परमजीत पुत्र गुरूमुख निवासी ग्राम झबिरन नसीरपुर कंला थाना पथरी जिला हरिद्वार

बरामदगी
14 बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर

पुलिस टीम
1- अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक
2- SI अरविंद रतूडी- चौकी प्रभारी भिक्कमपुर
3- हे0कानि0 बलविन्द्र

  1. कानि0 गंगा सिंह
  2. कानि0 ध्वजवीर सिंह
  3. कानि0 वीरेन्द्र सिंह
  4. कानि0 हरदयाल
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›