Report by : CWN Desk
Published at :
समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा का जन्मदिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया
समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा का जन्मदिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया

हरिद्वार। आज अनादि सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर चंडी घाट में निरंजन पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज द्वारा आयोजित ‘सेवा सम्मान हीरक‌ जन्मोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा का जन्मदिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी ने जगदीश लाल पाहवा को शतायु होने का आशीर्वाद दिया तथा कहा कि, “वह पिछले कई वर्षों से हरिद्वार उत्तराखंड में समाज सेवा के अद्भुत कार्य कर रहे हैं और सचमुच में सभी के लिए प्रेरणा सोत्र हैं। वह‌ समाज के एक मजबूत स्तम्भ हैं, जो समाज के उत्थान के लिए,  समाज के उपेक्षित बंधुओं की सेवा में लगे रहते हैं। यह शख्स नहीं शख्सियत है व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है।” निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद जी ने कहा कि, “हरिद्वार में आज कोई ऐसा संत नहीं है, कोई ऐसा महापुरुष नहीं है जो जगदीश लाल पाहवा को हृदय से न लगाता हो।” स्वामी जी ने इस अवसर पर स्वर्गीय राम मूर्ति वीर जी को भी याद किया और कहा कि आप दोनों की जोड़ी बेमिसाल थी, दोनों अपना अलग ही सेवा प्रभाव रखते थे। सारा समाज आपके लिए खड़ा है और सारा समाज आपको हृदय से आनंदित करने के लिए दोनों हाथ फैला कर आपका स्वागत कर रहे हैं।”
इस कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में संत-महात्मा महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद जी, महंत स्वामी दुर्गादास जी, स्वामी रघुवंश पुरी जी तथा अशोक बेरी, सुरेश सान्याल, प्रमोद शर्मा, राजीव घई, अनिल अरोड़ा, मनमोहन सिंह बबली, सरवन गुप्ता, आशीष झा, वैद्य एम. आर. शर्मा तथा निर्मल रतनलाल वैद्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। अनन्या भटनागर और कुणाल धवन ने भजन प्रस्तुति दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›