Report by : CWN Desk
Published at :
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब वेब कैमरे से फोटो अनिवार्य

आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए की गई नई व्यवस्था

देहरादून। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब वेब कैमरे से फोटो अनिवार्य होगा। आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आयुष्मान 3.0 पोर्टल में यह व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड के अस्पतालों एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के दौरान इस प्रक्रिया से गुजरना होगा।
दरअसल, अभी तक अंगुली, अंगूठे से बायोमैट्रिक केवाईसी के दौरान आधार कार्ड का डाटा ले लिया जाता था और उसी से फोटो लेते थे। इसके अलावा, ओटीपी के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। लेकिन, यूपी और उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में आयुष्मान के इलाज में आए फर्जीवाड़े को देखते हुए ताजा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड में 90 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से करीब 53 लाख कार्ड बन चुके हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›