Report by : कालू वर्मा
Published at :
पुरानी रंजिश में मारी थी गोली, खुलासा

आरोपी पिता-पुत्र को दबोचा, 10 हजार का घो‌षित था इनाम
हरिद्वार। थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत 6 जनवरी को ग्राम प्रह्लादपुर
निवासी सोहनवीर उर्फ सोमवीर की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल ग्राम प्रह्लादपुर निवासी 10 रुपए का इनामी अभियुक्त सुमित कुमार और उसके पिता सनत कुमार को 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस और मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के भाई प्रीतम सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नामजद अभियुक्त सुमित कुमार पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आपसी समन्वय बनाकर कड़ी मेहनत के साथ लगातार संभावित जगहों पर दबिश देकर तकनीकी मदद एवं सुत्रों से जानकारी संकलित कर दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

पुरानी रंजिश में मारी थी गोली, खुलासा
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›