Report by : कालू वर्मा
Published at :
कोट-पेंट में करवाई हवालात की सैर, रसूख दिखाने कार में लगाई थी लाल बत्ती
हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग में मंगलवार को हरिद्वार पुलिस के हत्थे एक फर्जी वीआईपी चढ़ गया।।फर्जी वीआईपी की कार में लाल बत्ती व सायरन लगा था। वह खुद नशे में धुत था। पूछताछ करने पर उल्टा धौंस दिखाने लगा। पुलिस ने उसे हवालात की हवा खिला दी। पुलिस के मुताबिक फर्जी वीआईपी जय प्रकाश मल्होत्रा निवासी शांति कुंज मौहल्ले में दबंगई दिखाता था। पुलिस ने उसकी गाड़ी भी सीज कर दी।
