Connect with us

नई दिल्ली

आग से जंगल और पर्यावरण दोनों की क्षति: भूपाल राम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वन विभाग ने ग्राम पंचायत नैलपड़ में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी की

अल्मोड़ा। फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने ग्राम पंचायत नैलपड़ मे वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी हुई। फॉरेस्टर् भूपाल राम ने कहा कि ग्रामीण अपने घर और खेत का कूड़ा इधर उधर न फेंककर अपने सामने खेत में जलाएं। आग को वहीं बुझा दें, तांकि आग जंगल में न फैल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक रास्ते को कर दिया खुर्दबुर्द, एसडीएम से शिकायत

कहा कि आग फैलने से जंगल और पर्यावरण दोनों की क्षति होती है। उन्होंने जंगलों को बचाने में ग्रामीणों से सहयोग करने का आह्वान किया। जंगल से हरे पेड़ काटने पर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने भी संबोधित किया। जंगलों के विनाश पर कृष्ण खनी ने कहा कि जंगलों से हरे पेड़ काटने के बजाय सूखे व सड़े गले पेड़ों की लकड़ी लानी चाहिए,।जिससे जंगल हरे भरे व पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा। गोष्ठी में हरी राम, राम सिंह भावना, दीवान राम, दलीप सिंह,जीत सिंह, मदन सिंह, देवकी देवी, हंसी देवी, कमला, संतोष खनी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Indian women wear 4 thousand tons of gold

Select Language

Advertisement