Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
अक्टूबर में पिथौरागढ़ आएंगे पीएम प्रधानंत्री मोदी

मुख्य सचिव जल्द पिथौरागढ़ का भ्रमण कर तैयारी परखेंगे
देहरादून
। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सचिवालय में बुधवार को हुई बैठक में रतूड़ी ने कहा कि पीएम के दौरे की सफलता को जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी,बीआरओ,केंद्रीय संचार एजेंसियों से सभी विभागों को तालमेल के साथ काम करना होगा। जोलिंग कोंग व आगे के दुर्गम स्थलों में सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए उरेडा व वीआईपी मूवमेंट को परिवहन विभाग को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। मुख्य सचिव जल्द पिथौरागढ़ का भ्रमण कर तैयारी परखेंगे। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव एएस. ह्यांकी, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी रहीं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›