Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा मासी का स्टंट ब्वॉय बना सोशल मीडया स्टार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उसकी हैरतअंगेज कलाबाजियां देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर

अल्मोड़ा। चौखुटिया के मासी कस्बे के चमन वर्मा सोशल मीडिया के स्टार बन गए हैं। दुनियाभर के करोड़ों लोग, उनकी हैरतअंगेज कलाबाजियां देखकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो रहे हैं।
मासी कस्बे के कनौणी तोक निवासी 21 साल के चमन वर्मा द्वाराहाट के राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। कुछ दिन पहले तक चमन की केवल यही पहचान थी। वह भी केवल अपने आसपास के क्षेत्र में। लेकिन बीते कुछ दिन से चमन, अपने करतबों के चलते सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर छाने के बाद दूर-दूर तक लोग चमन वर्मा को अल्मोड़ा के स्टंट ब्वॉय के नाम से जानने लगे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर नदी के ऊपर तिरंगा लेकर एयर वॉक करते उनके वीडियो को जिसने देखा, उसे इस करतब पर यकीन नहीं हुआ। तिरंगे के साथ नदी को छलांग लगाकर पार करने के वीडियो को जहां साढ़े चार करोड़ लोग देख चुके हैं, वहीं 40 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है। 39 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसके अलावा डिप जंप लगाकर जमीन से एक फीट नीचे रखे पानी को छूकर वापस जमीन पर आने वाले वीडियो को सवा करोड़ लोगों ने देखा है। कील पर हाथ रखकर डिप लगाने वाले चमन के वीडियो को 18 लाख लोग देख चुके हैं। उनके वीडियो को लाखों लोगों ने देखा, पसंद किया और कमेंट्स में उनके इस हुनर को सराहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement