Connect with us

देहरादून

PM मोदी के 9 नवंबर दौरे की तैयारियां तेज़: मुख्य सचिव ने FRI का किया निरीक्षण, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर। PM मोदी 9 नवंबर को FRI में होंगे शामिल, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए अहम निर्देश।

देहरादून: उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, प्रदेश में 1 से 11 नवंबर तक मनाए जा रहे रजत जयंती समारोह को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इन आयोजनों की सबसे बड़ी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 नवंबर को देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में होने वाला कार्यक्रम है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एफआरआई का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा और मेहमानों के आगमन-प्रस्थान को लेकर बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। गौरतलब है कि पहले पीएम मोदी के 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था, जिसे संशोधित कर अब 9 नवंबर कर दिया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल
प्रधानमंत्री के अलावा, उत्तराखंड की रजत जयंती के जश्न में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति 3 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इन दोनों सर्वोच्च हस्तियों की उपस्थिति राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा के लिए एक बड़ा सम्मान है।
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने का यह जश्न पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। देहरादून के साथ-साथ, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो उत्तराखंड की संस्कृति, उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों को दर्शाएंगे। एफआरआई में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement