Report by : CWN Desk
Published at :
मसूरी में पुलिस मुठभेड़, मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज इंचार्ज को लगी गोली

देहरादून। महिला के सिर पर गोली मारने के मामले में महिला के पति ने देर पुलिस में हमला कर दिया। हमले में एक गोली रायपुर थाने के अंतर्गत पड़ती मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे लगी। वहीं बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह घायल चौकी इंचार्ज के बेहतर इलाज और बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली तब से महिला की पति की तलाश की जा रही थी।
शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है, ऐसे में पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू कर दी। एक होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके पेट से गोली निकाली गई।
मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। चेकिंग के दौरान आरोपित से दो पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद हुए हैं। तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›