Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरेला पर पुलिस कार्मिकों और परिवाजनों ने रोपे पौधे
हरेला पर पुलिस कार्मिकों और परिवाजनों ने रोपे पौधे

हरिद्वार। उपवा के तत्वाधान में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में पर्यावरण एवं प्रकृति से सम्बन्धित जागरूकता बढ़ाये जाने के लिये सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार परिसर में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस परिवार के बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
आज हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम ए0टी0सी0 हरिद्वार की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरूणा भारती द्वारा वृक्षारोपण किया गया उसके बाद अन्य पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों के द्वारा संस्थान के परिसर में विभिन्न प्रकार के *फलदार, छायादार पौधों का रोपण* किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात सभी लोगों के द्वारा उत्तराखंड के लोक पर्व *हरेला* के अवसर पर वृक्षों और प्रकर्ति के संवर्धन तथा संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्या सुश्री अरुणा भारती के द्वारा सभी बच्चों को बिस्किट और जूस वितरित किया गया।

आज का कार्यक्रम संस्थान की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरूणा भारती के दिशा-निर्देशन में संचालित किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान एच0डी0आई0 संदीप नेगी, उ0नि0 निशांत कुमार, उ0नि0 राजेन्द्र लखेड़ा, उ0नि0 प्रेम प्रकाश भटट आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›