Report by : कालू वर्मा
Published at :
एसएसपी ने अधिकारियों संग वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति को बचाने का संदेश
एसएसपी ने अधिकारियों संग वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति को बचाने का संदेश

हरिद्वार पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ मनाया हरेला लोक पर्व, पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखा प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे

प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं लगाए गए पौधों का बचाव परमावश्यक :: एसएसपी अजय सिंह

हरिद्वार। पूरे उत्तराखंड में आज मनाए जा रहे हरेला पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद, पुलिस कार्यालय, जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखाओं के प्रांगण में वृक्षारोपण कर आमजन को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया।

पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अन्य अधिकारी गण की मौजूदगी में प्रशिक्षणाधिन महिला रिक्रूट कांस्टेबल्स के सहयोग से 400 से अधिक आम, लीची, अमरूद, कटहल इत्यादि के फलदार वृक्षों के साथ-साथ कई शीशम आदि छायादार पौधों का भी रोपण किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›