Report by : CWN Desk
Published at :

खनश्यू थाना क्षेत्र की है घटना
धानाचूली(नैनीताल)।
नैनीताल जिले के थाना खनश्यू में क्षेत्र में एक युवक द्वारा आपातकालीन 112 पर कॉल कर झूठी/फर्जी सूचना देने पर पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की है। वही लोगो से अपील की है आवश्यक सेवाओ को झूठी व गुमराह करने वाली सूचना ना दे। फर्जी सूचना देने या प्रचार करने पर कार्यवाही की जाएगी।
थानाध्यक्ष खनश्यू भुवन सिंह राणा ने बताया पटलोट निवासी हिमांशू पलड़िया पुत्र गोकुल पलड़िया ने आपातकालीन नम्बर 112 में फर्जी सूचना दी कि उन्हें एक आदमी चाकू लेकर जान से मारने आ रहा है। वही पुलिस द्वारा तत्काल उक्त युवक की सूचना पर उसकी मदद के लिए पहुँची तो मामला कहा सुनी का पाया गया। जिस पर जांच करने में पता चला सूचना झूठी व फर्जी थी। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपित हिमांशु पलड़िया के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की। साथ ही झूठी व भ्रामक सूचना आदान प्रदान करने पर कार्यवाही अमल में लाने की चेतावनी दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›