Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अमोड़ी में लगा विद्युत समस्या समाधान शिविर

33 शिकायतें में से 15 निस्तारित, 29 जनवरी को लोहाघाट में लगेगा शिविर
चंपावत
। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूलमंत्र सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के क्रम में विद्युत विभाग चंपावत द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को विद्युत वितरण खंड चंपावत द्वारा अमोड़ी में विद्युत समस्या समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में नए  विद्युत संयोजन देने, खराब केवल बदलने, खराब मीटर बदलने, लाइन शिफ्टिंग इत्यादि से संबंधित कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया किया गया। शिविर में अधीक्षण अभियंता विद्युत आरएस गुंज्याल, अधिशासी
अभियन्ता एसके गुप्ता, उपखंड अधिकारी सन्दीप भारती, लेखाकार संदीप जोशी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अगला शिविर आगामी 29 जनवरी को लोहाघाट नगर में आयोजित किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›