Report by : कालू वर्मा
Published at :
1.41 करोड़ जुर्माना जमा नहीं करने पर एसडीएम ने किए आदेश

हरिद्वार। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने पांच स्क्रोन क्रशरों की संपत्ति कुर्क करने आदेश जारी कर दिए हैं। क्रशरों पर अवैध खनन में लगाया एक करोड़ 41 लाख रुपये का जुर्माना नहीं भरने का आरोप है।
ये स्टोन क्रशर और बकाया राशि
– ओमकेलावीर स्टोन क्रशर पर 1964130 रुपये
– कुमार स्टोन क्रशर रानीमाजरा पर 1756332 रुपये
– बजीर स्टोन क्रशर भोगपुर वसूली पर 5377630 रुपये
– लक्ष्मी नारायण स्टोन क्रशर शाहपुर शीतलाखेड़ा पर 3983115 रुपये
– गंगा स्टोन क्रशर बाडिटिप वसूली पर 1204280 रुपये