Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर के प्रभात ध्यानी को मिला विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान

रामनगर। नगर के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात ध्यानी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार अनेक ख्यातिलब्ध व्यक्तित्वों और समाजसेवियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
आयोजकों ने प्रभात ध्यानी को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह और 31,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने ध्यानी के लंबे समय से समाज के प्रति किए जा रहे योगदान और उनके समर्पित कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभात ध्यानी ने सदैव समाजहित को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजागरण के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए हैं।
प्रभात ध्यानी के इस सम्मान से न केवल उनके परिवार और सहयोगियों में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे शहर और ग्रामीण अंचल के संगठनों ने इसे गौरव का विषय बताया। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयाँ प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›