Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: रिश्वतखोरी में राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, डीएम ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद नैनीताल में राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकाश चन्द्र देवतल्ला वर्तमान में तहसील रामगढ़ में तैनात थे। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वे भूमि के खसरा देने के एवज में 25,000 से 50,000 रुपये तक की मांग करते हुए सुने जा रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में ऑडियो की आवाज देवतल्ला की ही पाई गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें निलंबित कर तहसील खनस्यूं में सम्बद्ध कर दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर अमल करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों को पारदर्शी और जनहितपरक कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनता से अपील की गई है कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो वे तुरंत जिला प्रशासन या टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज करें।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का 'सुपर क्विक' एक्शन: कोटाबाग से लापता महिला और दो बच्चे रुद्रपुर से सकुशल बरामद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement