पिथौरागढ़

बागेश्वर कपकोट की गर्भवती को 11 किमी पैदल दूर तक स्ट्रेचर पर लाए, अस्पताल पहुंचने तक गर्भस्थ शिशु की मौत

बागेश्वर। कपकोट के सोराग गांव के लिए सड़क तो बनी, लेकिन वाहन संचालन लायक नहीं है। इसी के चलते एक गर्भवती की जान पर बन आई। क्षेत्र के लोगों ने गर्भवती को करीब 11 किमी पैदल दूर तक स्ट्रेचर पर रखकर लाए और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी थी।
सोराग निवासी प्रवीन सिंह की पत्नी रेखा देवी (28) को बृहस्पतिवार से प्रसव पीड़ा हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर गांव के लोगों ने शुक्रवार को स्ट्रेचर से गर्भवती को 11 किमी दूर उंगियां पहुंचाया। वहां से वाहन के जरिये कपकोट सीएचसी लाए। कपकोट सीएचसी से गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तब तक गर्भस्थ शिशु की पेट में ही मौत हो गई थी। गनीमत रही कि अस्पताल पहुंचने से प्रसूता की जान बच गई।
सोराग के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सोरागी ने बताया कि उंगियां से सोराग के लिए सड़क बनी हुई है लेकिन यातायात शुरू होने से पहले ही सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का कोई लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गर्भवती महिला को स्ट्रेचर से लाने वाले केशर सिंह, बचन सिंह, दयाल सिंह, खिलाफ सिंह, चामू सिंह का कहना है कि सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितता हुई है। गांव के लोगों को आए दिन इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी यातायात सुविधा का लाभ न मिलना गंभीर मामला तो है ही, जनता के साथ अन्याय भी है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी