Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के ग्राम गणकोट के किसानों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता में ग्राम गणकोट मे किसानो के लिए “विभिन्न कृषि जलवायु परिस्थितियों में सब्जी मटर और गोबीवर्गीय सब्जियों की खेती की तकनीक” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबंधित प्रशिक्षण मे 23 किसानो ने भाग लिया कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने विभिन्न कृषि जलवायु परिस्थितियों में सब्जी मटर और गोबीवर्गीय सब्जियों की खेती  से संबंधित जानकारी दी। फसलों को किस प्रकार अधिक वर्षा, आंधी और तुफान से सुरक्षित रखा जा सकता तथा बढ़ते हुए तापमान से सब्जियों को किस प्रकार नियंत्रित व सुरक्षित रखा जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी।  तथा वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सब्जियो को कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि, जैविक विधि व रासायनिक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन सब्जी उत्पादकों के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी।  प्रशिक्षण के दौरान ग्राम गणकोट से गीता देवी, सपना, शोभा, विपिन, रेवती आदि किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement