Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: संत नारायण स्वामी महाविद्यालय में प्राचार्य बनीं प्रो. प्रेमलता कुमारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, डीडीहाट में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन कर प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी ने प्राचार्या के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ नई प्राचार्या का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, पूर्व प्राचार्या प्रो. प्रेमलता पंत को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकों ने स्वागत भाषण देते हुए प्रो. कुमारी का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। पूर्व प्राचार्या प्रो. पंत ने अपने संबोधन में कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का विशेष आभार प्रकट करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवागंतुक प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने अपने प्रथम उद्बोधन में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय तभी निरंतर प्रगति कर सकता है जब सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ एकजुट होकर शैक्षणिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें।
समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नई प्राचार्या को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement