Report by : CWN Desk
Published at :
रामगढ़ होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

द्वाराहाट। रतखाल ग्रामसभा के चरी गांव में सोमवार शाम तीन वर्षीय मासूम की सिंचाई टैंक में डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार, हितेश नेगी पुत्र हेमंत सिंह नेगी अपने परिजनों के साथ घर पर था। परिजन कामकाज में व्यस्त थे, इसी दौरान हितेश खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिवार ने आसपास तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद वह घर के पास बने सिंचाई टैंक में दिखाई दिया। बच्चे को टैंक से बाहर निकालते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में हितेश को 20 किलोमीटर दूर द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की असमय मौत से माता-पिता बेसुध हैं। दादा-दादी भी सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में बने सिंचाई टैंकों को सुरक्षित करने की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›