Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल नगर पालिका में प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के बाद ईओ ने बताई प्राथमिकताएं

(कमल जगाती)
नैनीताल
। उत्तराखण्ड में नैनीताल नगर पालिका के लिए शासन ने राहुल आनंद को अधिशासी अधिकारी(ई.ओ.)की जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा है। चार्ज लेने के बाद नवनियुक्त ईओ ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।
नगर पालिका भवन में ईओ कार्यालय में राहुल आनंद ने बताया की वो नैनीताल को स्वच्छ और साफ रखने के साथ ही पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नैनीताल को साफ और स्वच्छ रखना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि नैनीताल में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में पर्यटकों को कही भी गंदगी या कूड़े का सामना ना करना पड़े उसके लिए प्लान बनाए जाएंगे। राहुल ने कहा कि वो नगर पालिका कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे और सभी के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›