Connect with us

उधमसिंह नगर

गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी 5 महिलाओं को टक्कर मारी, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना।
मंगलवार शाम करीब करीब चार बजे एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस काॅलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।
मीनू की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद कोतवाल धीरेंद्र कुमार व ट्रांजिट कैंप के इंस्पेक्टर भारत सिंह मय पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत एलायंस कालोनी के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं का हाल जाना। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। मीनू एलायंस काॅलोनी में एक संभागीय अधिकारी के घर में काम करती थी। उसके साथ की अन्य घायल महिलाएं भी इसी कालोनी में घरों में काम करती हैं। उनके मिलनसार व्यवहार की वजह से एलायंस कालोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। मीनू की मौत पर दुख जाहिर किया। मीनू के तीन बच्चे हैं। पति बबलू की चार महीने पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, STF और देहरादून पुलिस ने पकड़ा नकल माफिया हाकम सिंह और उसका गिरोह

Select Language

Advertisement