Report by : CWN Desk
Published at :
अपराधों को रोकने में करे जनता सहयोग:थानाध्यक्ष खनश्यू

नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों व व्यापार मंडल के साथ की बैठक

शांति व्यवस्था बहाल करने का मांगा सहयोग

धानाचूली/खनश्यू। नैनीताल जनपद के दूरस्थ क्षेत्र  खनश्यू में नए थाने के थानाध्यक्ष भुवन राणा ने आम जनता के साथ बैठक कर उन्हें पुलिस का अपराध रोकने व अनावरण करने में सहयोग मांगा। वही नवनियुक्त थानाध्यक्ष का ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया।

रविवार को बैठक में नवनियुक्त थानाध्यक्ष भुवन राणा का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया वही थानाध्यक्ष श्री राणा ने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही क्षेत्र में क्राइम अपराधों पर रोक लगाने के लिए और उनके अनावरण के लिए जनता से सहयोग की अपील भी की।साथ ही कहा जनता की मदद से ही अपराधों में लगाम लगेगी। मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन करने व संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने का क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में 112 ,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। साथ ही  महिला सुरक्षा एप गोरा शक्ति की भी लोगों को जानकारी दी।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बर्गली, मोहन पलडिया ,शेखर सुयाल  के अलावा  अधिकारी व कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›