Connect with us

उत्तराखण्ड

रेलवे प्रकरण पार्ट -2, नगीना कालोनी में बचे मकानो पर कार्यवाही

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- नगीना कालोनी क्षेत्र के शेष बचे लगभग 300 से अधिक घरों को रेलवे द्वारा 1 सप्ताह तक स्वयं हटा लेने का समय देने की मियाद पूरी होने के बाद आज नगीना कॉलोनी को पूर्ण तह समाप्त करने के लक्ष्य को लेकर रेलवे द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सरदार हरवंश सिंह और उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे है। उक्त टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेंदर सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा समेत जनपद नैनीताल के विभिन्न थानों का पुलिस बल एवं रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी समेत सैकड़ों की संख्या मैं रेल कर्मी मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  विभाग की विवशता, अनगिनत छेद वाले पाइप से रिहायशी क्षेत्रों, स्कूलों और होटलों को सप्लाई होने वाले टैंक भरे जा रहे

Select Language

Advertisement