Report by : CWN Desk
Published at :
टैक्सी चालकों की नहीं होगी मनमानी, सार्वजनिक जगहों, पार्किग और टैक्सी स्टैंड पर लगाएं किराया सूची: रावत
टैक्सी चालकों की नहीं होगी मनमानी, सार्वजनिक जगहों, पार्किग और टैक्सी स्टैंड पर लगाएं किराया सूची: रावत

मण्डलायुक्त ने नैनीताल में पर्यटन सीजन की तैयारियों एव व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

नैनीताल। मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता  मे (शुक्रवार) को  राज्य अतिथि गृह नैनीताल में पर्यटन सीजन की तैयारियों एव व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारिंयो के साथ बैठक आयोजित हुई।
आयुक्त ने कहा यात्रा सीजन व्यवस्थित ढंग से  संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में  समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा जिनकी जो जिम्मेदारियां है वे अपनी जिम्मेदारियों को प्लान के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि  नैनीताल शहर में जो भी कार्य  किए  जा रहे है जिनमे बोटिंग, साइकिलिंग, कयाकिंग, घुड़सवारी, बाइकिंग शामिल है।  ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पुलिस वेरिफिकेशन करने के उपरांत आई कार्ड जारी करने के निर्देश ईओ नगरपालिका नैनीताल को दिए। उन्होने कहा शहर मे केवल वही लोग कार्य करे जो सम्बन्धित कार्यो के लिए पंजीकृत व किसी विभाग से आईकार्ड  जारी किया हो। अवैध तरीके से कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाए।
टैक्सी सचालको द्वारा यात्रियों से मन-माना किराया वसूले जाने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एआरटीओ को तत्काल शहर के मार्गो  का किराया निधारित करते हुए पब्लिक प्लेस,वाहन पार्किग,टैक्सी स्टेट पर होडिंग बैनर लगाने के निर्देश दिए ताकि आमजन मानस से अधिक  किराया न वसूला जा सके। इसके अलावा पंत पार्क व अन्य क्षेत्र में फड व्यापारी जिन्हे पालिका द्वारा  लाइसेन्स दिए गये है और वह  स्वयं कार्य म करते करते हुए  थर्ड पार्टी  व्यापार कर रहा हो  ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए अवश्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बीमार , दिव्यांग है ऐसी दशा में वह अपना व्यापार  अन्य व्यक्ति से  करवा रहा हो तो ऐसे लोगों का पंजीकृत एवं आई कार्ड बनाना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में आयुक्त ने नगर पालिका ईओ और पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल होटलों का सघन रूप से चेकिंग अभियान चलाकर जांच करें  कौन-कौन से होटल पंजीकृत है व कौन पंजीकृत नहीं है की सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
      इस अवसर पर आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाअधिकारी वंदना , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एमडी के ऐमवीएन  डॉ संदीप तिवारी, जीएम ऐपी बाजपेई, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे , एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्रा, होटल एसोसिएशन एवं टैक्सी यूनियन के अलावा अन्य संस्थाओं के  पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के  अधिकारी  उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›