Connect with us

नैनीताल

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी चंदन मनराल का स्टोन क्रशर सील, दो मकान कुर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिला प्रसाशन की कार्यवाही, तीन करोड़ रुपये कीमत के प्लाट बंधक बनाया
रामनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के आरोपी चंदन मनराल का स्टोन क्रशर सील कर दिया है। लखनपुर स्थित मनराल के दो मकान कुर्क कर दिए हैं। तीन करोड़ रुपये कीमत के प्लाट बंधक बना लिए गए हैं।
शनिवार को डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन की टीम निकटवर्ती ग्राम छोई स्थित मनराल के स्टोन क्रशर पर पहुंची। टीम ने क्रशर के प्रपत्रों की जांच की। नायब तहसीलदार दयाल मित्रा ने बताया कि प्रपत्रों की जांच में स्टोन क्रशर आरोपी चंदन मनराल का ही पाया गया। बताया कि स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया है। क्रशर के बराबर में एक भूखंड भी मनराल का ही है। उसे भी बंधक बना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में निर्माणाधीन पुल ढहने से हड़कंप, बड़ा हादसा टला

नायब तहसीलदार ने बताया कि लखनपुर स्थित चंदन मनराल के दो आवासीय भवनों को भी सील कर दिया गया है। वहीं पीरूमदारा में स्थित एक प्लाट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनराल की छह संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। इसमें मनराल के करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के प्लाट भी शामिल हैं। इससे पहले भी शासन स्तर से मनराल की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।

Select Language

Advertisement