Report by : CWN Desk
Published at :
आज से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है दस्तक से बदलेगा मौसम
हल्द्वानी। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिनों चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई थी और दिन में ठंड से राहत थी। जबकि रविवार को पारे ने फिर गोता लगा दिया। दून में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरे और धुंध से भी जनजीवन प्रभावित रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार हैं। ऊधम सिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›