Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर की विवाहिता से मुरादाबाद के युवक ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म

रामनगर। मुरादाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए रामनगर की विवाहित महिला से दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसआई प्रथम मो. युनूस ने बताया कि महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया उसकी एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए अब्दुल समद निवासी पीर का बाजार गली नंबर दो करूला मुरादाबाद से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी युवक उससे मिलने रामनगर आता रहा। महिला के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो मोबाइल से खींच ली। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने महिला से अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›