Connect with us

नैनीताल

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में 50 बेड का बालिका और नैनीताल आईटीआई में बनेगा 100 बेड का बालक छात्रावास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग की ओर से बालक और बालिकाओं के लिए तीन जिलों में छात्रावास बनाए जा रहे हैं। 14 करोड़ 15 लाख रुपये से नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून जिले में छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार से तीन करोड़ का बजट जारी कर दिया है।समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब मेधावियों की उच्च शिक्षा के लिए बाबू जगजीवनराम योजना के तहत महाविद्यालयों और संस्थानों में छात्रावासों का निर्माण किया जाता हैं। इसके लिए विभाग की ओर से देहरादून के डोईवाला स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय में 429.23 लाख की लागत से 50 बेड का बालक छात्रावास बनाया जाएगा।
अल्मोड़ा के सोमेश्वर स्थित हुकुम सिंह बोरा महाविद्यालय में 461.85 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का बालिका छात्रावास और नैनीताल पाइंस स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 524.82 लाख के बजट से 100 बेड का बालक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगाई ने बताया कि तीनों जिले के समाज कल्याण अधिकारियों को स्वीकृत धनराशि से तत्काल छात्रावासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement