Report by : CWN Desk
Published at :
रोजगार मेले में 49 अभ्यर्थियों का चयन, 20 को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए

125 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन, आठ हजार से 30 हजार रुपये मिलेगा वेतन
देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 49 अभ्यर्थियों को अंतिम दौर के लिए चयनित किया गया। इनमें से 20 को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही साक्षात्कार के बाद 125 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
कंपनियों की ओर से आठ हजार से 30 हजार रुपये तक का वेतन आफर किया गया। शनिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 26 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 26 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। जिसमें 125 अभ्यर्थियों को दूसरे दौर के लिए चयनित किया गया। जबकि 49 युवाओं को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इस दौरान सांख्यिकी सहायक अधिकारी रजनीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›