Connect with us

उत्तराखण्ड

इन 10 जिलों में 330 पदों पर होगी महिला होमगार्ड की भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला अभ्यर्थियों को अब 10वीं पास होना अनिवार्य
देहरादून। प्रदेश के 10 जिलों में होमगार्ड महिला प्लाटून की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने होमगार्ड विभाग को भर्ती करवाने के लिए मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई 2023 तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने की उम्मीद है।
होमगार्ड विभाग के स्थापना दिवस पर छह दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 जिलों में 330 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इसमें ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिला शामिल हैं। यहां होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती की जानी है।
मौजूदा समय में होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड्स देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। बाकी बचे 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
होमगार्ड में भर्ती होने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अब 10वीं पास होना अनिवार्य है। पूर्व में हुई भर्तियों में पर्वतीय जिलों में पांचवीं पास और मैदानी जिलों में आठवीं पास शैक्षिक योग्यता थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement