Report by : CWN Desk
Published at :
इन वीर सैनिकों और वीर नारियों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी

धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद सैनिक कल्याण विभाग ने जारी किए आदेश
देहरादून। वीरता चक्र विजेता सैनिकों और वीर नारियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के बाद कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सैनिक कल्याण विभाग ने शनिवार को इसके आदेश किए।
सचिव-सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी के अनुसार वीरता चक्र प्राप्त सैनिकों के साथ वीरता चक्र प्राप्त सैनिक की वीरांगना को भी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुफ्त यात्रा में जो भी खर्च आएगा, सैनिक कल्याण विभाग रोडवेज को चुकाएगा। राज्य में वर्तमान में वीरता चक्र प्राप्त सैन्य अफसर और सैनिकों की संख्या 250 से अधिक है। इनके रोडवेज में यात्रा करने पर सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›