Connect with us

देहरादून

देहरादून में ड्राइविंग सीख रहे युवकों का ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ड्राइविंग सीख रहे युवकों का ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्कर सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा किशोर गंभीर घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि कोटड़ा संतौर रोड पर नकटपुर तिराहे पर एक खाली ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया है। सूचना पर विधौली चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार मौके पर पहुंचे। देखा तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली ढाल पर पलटी हुई थी। घायल देवेंद्र (19) पुत्र नैन सिंह निवासी टीएचडीसी कॉलोनी, फुलसैनी और आर्यन (16) पुत्र पप्पू निवासी मंसदावाला को उपचार के लिए प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर ढलान से नीचे की तरफ जा रहा था। संभावना है कि मोड़ के पास ट्रैक्टर सवार युवकों ने ब्रेक लगाए होंगे। तब उनका ट्रैक्टर पलटा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल जारी: 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़ और नवी मुंबई भी शामिल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement