Connect with us

नैनीताल

डीएसबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कैम्पस में गैदरिंग हुई, जिसमें सभी कैंडिडेटों ने अपने विचारों से वोटरों को लुभाने का किया प्रयास

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड में नैनीताल के डी.एस.बी.कॉलेज में चल रहे छात्र संघ चुनाव में आकर्षक और कटाक्ष वाले नारे चर्चाओं में रहे।
डी.एस.बी.कैम्पस में चल रहे छात्र संघ चुनाव में आज गैदरिंग हुई जिसमें सभी कैंडिडेटों ने अपने विचारों से वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। कॉलेज में पिछले कुछ दिनों से छात्रसंघ प्रत्याशी रैली निकाल रहे हैं । इन जुलूसों में तरह तरह के नारे लगे, जिन्होंने न केवल वोटरों और अन्य को हंसने बल्कि उन्हें एक संदेश देने का प्रयास किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर ए.बी.वी.पी.के कैंडिडेट उत्कर्ष बिष्ट, एन.एस.यू.आई.के कैंडिडेट रोहित जोशी, निर्दलीय मोहित बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष में प्रियांशी चंदोला, हेमा रैखोला, छात्र उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, रोहन शाही, सचिव अभिषेक बिष्ट, हिमांशु महरा, सांस्कृतिक सचिव आकांशा खनायत, विभोर भट्ट, संयुक्त सचिव तुषार भंडारी, सूर्य कमल गौड़ के अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भावेश सिंह सैंटियाल और
संकाय प्रतिनिधि कृषि विज्ञान विष्णु कुमार शर्मा व कला संकाय पवन कुमार टम्टा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जुलूस में लगाए गए नारों में हर्ष, आकर्षण और कटाक्ष देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दवानी रामनगर में प्राधिकरण ने रेरा के तहत सम्मलित 56 गांव की लिस्ट जारी की और समझने के लिए कार्यशाला की तिथि घोषित की।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement