Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को दिया सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- हरिद्वार तीर्थ पुरोहित पंडित गंगाराम समाज की ओर से आयोजित एक सादे समारोह में हाईस्कूल और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
समाज के अध्यक्ष सचिन भारद्वाज ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों बच्चों का सम्मान किया गया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 5100, शील्ड, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 2100 एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 1100 रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने पवित्र पावनी मां गंगा से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 17 बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान 4 बच्चों ने प्राप्त किया है। जबकि 3 बच्चे उत्तीर्ण रहे। इन बच्चों ने समाज का गौरव एवं सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर अध्यक्ष सचिन भारद्वाज, अखिल भारद्वाज, सोनू भारद्वाज, साधु राम भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश भारद्वाज, रविंद्र भारद्वाज, राजेश बाबू, टंकार कौशल, सीताराम शर्मा, रमेश चंद भारद्वाज, जगत राम भारद्वाज, सोमदत्त भारद्वाज, धर्मवीर भारद्वाज, राधे लाल शर्मा शमा, राकेश भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज, राघवेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम, गंगाशरण भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement