Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल से लौट रही बस घटगड के पास खाई में गिरी, बस सवार 32 में से 18 लोग रैस्क्यू

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर 32 में से 18 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है।
नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 18 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›