Connect with us

हरिद्वार

रोडवेज बस पलटी, शीशे तोड़कर निकाले यात्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस सवार 57 यात्रियों में 13 घायल होने से अस्पताल में कराए भर्ती

हरिद्वार। सहगल पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सर्विस रोड पर ज्ञान लोक के सामने एक रोडवेज नजीबाबाद बस डिपो उत्तर प्रदेश UP21AN2991 नंबर की पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों द्वारा बस के पीछे के शीशे तोड़कर सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया। तत्काल इलाज हेतु प्राइवेट वाहनों से कुछ लोगों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया।
शेष लोगों को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर ज्ञात हुआ कि कुल 57 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों को अस्पताल भेजा गया। बाकी लोग ठीक होने से अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। मौके पर सीओ यातायात और सीओ ज्वालापुर भी मौजूद हैं। रोडवेज बस को रोड किनारे लगाकर यातायात सुचारू रूप से चला दिया गया है।

Select Language

Advertisement