Connect with us

देहरादून

देहरादून में कार में बैठे रोटविलर डॉगी बगल में खड़े स्कूटर सवार पर झपटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीड़ित ने डॉगी के हमले का विरोध किया तो कार सवार मां-बेटी ने दी धमकी
देहरादून। जाखन में कार में बैठे रोटविलर नस्ल के डॉगी ने कार के बगल में खड़े स्कूटर सवार को काट लिया। आरोप है कि पीड़ित ने डॉगी के हमले का विरोध किया तो कार सवार मां-बेटी ने छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ स्कूटर सवार ने राजपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि निबिन जोस, मूल निवासी केरल, हाल निवासी बेंगलुरु ने तहरीर दी है। निबिन ने बताया कि वह 27 जनवरी को दून में थे। जाखन में एक व्यक्ति के साथ स्कूटर पर पीछे बैठकर सफर कर रहे थे। ट्रैफिक जाम में एक जगह उनका स्कूटर रुका। उनके बगल में एक कार भी रुकी। उसमें पीछे रोटविलर नस्ल का डॉगी बैठा हुआ था। उनका आरोप है कि डॉगी ने कार के शीशे से मुंह बाहर निकाला और निबिन के हाथ पर झपट्टा मार दिया। डॉगी ने जैकेट पहने निबिन के बांह में इतनी तेजी से काटा कि गहरा घाव हो गया। उन्होंने हाथ पीछे खींचा तो डॉगी की कार के शीशे से कूदकर बाहर आ गया। निबिन ने कुत्ते को लापरवाही से ले जाने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस दौरान दिल्ली निवासी मां और बेटी अपनी गलती मानने के बजाए पीड़ित से ही उलझ गए। तब पीड़ित ने जाखन चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसमें सवार महिला और उसकी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी से संपर्क कर लिया है और दोनों को दून बुलाया गया है।
दो कुत्ते पालने का नियम लागू करने की है तैयारी
नगर निगम एक घर में अधिकत्तम दो डॉगी पालने का नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी तिवारी ने बताया कि ज्यादा संख्या में डॉगी रखने वालों को डॉग ब्रीडिंग का लाइसेंस रखना होगा। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है कि कई लोग डॉगी के बीमार होने या आयु ज्यादा होने पर इन्हें लावारिस स्थिति में छोड़ देते हैं। जिससे गली मोहल्लों में स्ट्रीट डॉग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Select Language

Advertisement