Report by : CWN Desk
Published at :
गोलज्यू महोत्सव का सांसद ने फीता काटकर व दीप शुभारंभ किया

चम्पावत- भव्य झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जनपद में दस दिवसीय गोलज्यू महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन मौके पर महिलाओं व छात्राओं ने आर्कषक व पारम्परिक परिधानों में जीजीआईसी से आयोजन स्थल गोरलचौड़ मैदान तक भव्य कलश यात्रा/झांकी निकाली।

गोलज्यू महोत्सव का सांसद ने फीता काटकर व दीप शुभारंभ किया

सांसद लोकसभा (अल्मोड़ा) अजय टमटा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक लोक नृत्य पेश किए। साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत जय भूमसेन थारू उत्थान समिति बनबसा व जय गोल्ज्यू जन्म भूमि सांस्कृतिक केंद्र चंपावत द्वारा मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि गोरल महोत्सव के आयोजन को हमारी संस्कृति को संरक्षण के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ लोगों व स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने हेतु एक मंच प्राप्त होगा। इस भव्य आयोजन से लोगों को अपनी विभिन्न प्रकार की परंपरा व संस्कृति देखने का भी अवसर मिलेगा।

गोलज्यू महोत्सव का सांसद ने फीता काटकर व दीप शुभारंभ किया

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। द्वारा दस दिवशीय मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए सभी से इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की।

गोलज्यू महोत्सव का सांसद ने फीता काटकर व दीप शुभारंभ किया

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, समस्त पालिका सभासद, वरिष्ठगणमान्य भाजपा कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडे,नरेन्द्र लडवाल,विभिन्न जनप्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश अधिकारी,वरिष्ठ जन, नागरिक व स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›