चमोली

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: फाटा के पास गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग के फाटा के पास तरसाली में देर रात बड़ा हादसा। 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, दो युवकों की गई जान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के फाटा के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तरसाली के पास तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस विभाग के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा 16 जुलाई 2026 की देर रात पेश आया। जिला कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को खबर मिली कि ट्रक संख्या यूके 01 सीए 0826 पहाड़ी मार्ग से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना के बाद सोनप्रयाग पोस्ट से एसडीआरएफ के उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में जवानों की एक विशेष रेस्क्यू टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुई।
रात के घने अंधेरे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच राहत कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। बचाव दल के जांबाज जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग किया और रस्सी के सहारे 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंचे। वहां ट्रक के पास दो व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़े मिले।
जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को हार्ड बोर्ड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मृतकों के शवों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पहाड़ी मार्गों पर रात के समय वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी