Report by : कालू वर्मा
Published at :
नाबालिंग बहनों को नशेड़ी के चंगुल से आजाद कराया

माता की मौत के बाद पिता ही हरिद्वार छोड़कर गया था
हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने दो नाबालिग बहनों को नशेड़ी के चंगुल से आजाद कराया है। नशेड़ी बहनों का शोषण करता था। बहनों से भीख मंगवाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों को आजाद कर देहरादून बालिका गृह में भेज दिया गया है।
यूनिट प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि दोनों बहनों को एक साल पहले उनके पिता हरिद्वार में छोड गए थे। एक बहन की उम्र 15 साल है जबकि दूसरी की उम्र 12 साल है। दोनों बहनों ने बताया कि उनकी माता की मौत बिमारी के कारण हो गई थी। हालांकि वो अपने पिता को सौतेला बता रही है। वहीं दोनों को हरिद्वार में लावारिस देख रोडीबेलवाला में रहने वाले आरोपी युवक प्रिंस ने अपना शिकार बनाया और उनको नशा देकर शारीरिक शोषण किया। यही नहीं अपना नशा करने के लिए दोनों को भीख मांगने पर लगा दिया। दोनों से हरकी पैडी पर भीख मंगाई जा रही थी।
यूनिट प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि दोनों बहनों ने अपने पिता के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद यूपी के सहारनपुर में पुलिस टीम पिता की तलाश के लिए जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस बिहार के जनपद मुंगेर में भी लडकियों के रिश्तेदारों की तलाश कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›