Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। जोशीमठ में भू धंसाव को लेकर लोगों में भय का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मामले की निगाह लगी है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने भू धंसाव पर चिंता जाहिर की है। रावत ने कहा कि आज उन लोगों के सम्मुख अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है, जहां राज्य सरकार टनल निर्माण की बात कर रही है। रेलवे ने जहां टनल बनाई है वहां किस तरह की स्तिथि पैदा हो गई है ये लोग उससे भी सबक लेने को तैयार नहीं है।
बता दें कि इसी प्रकरण को लेकर हरीश रावत आज देहरादून के गांधीपार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सम्मुख मौन उपवास रख अपना विरोध दर्ज किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन मेहरा समेत कई नेता मौन उपवास में बैठे हैं।