Report by : gulabsingh
Published at : Updated at :
बाजपुर में तीन स्टोन क्रेशर और दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज

बाजपुर। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों पर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई एसएल पैट्रिक के नेतृत्व में जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में स्टोन केसर व स्क्रीनिंग प्लांटों में आकस्मिक छापेमारी की गई। जिसमें बाजपुर क्षेत्र के 6 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट्स की जांच की गई। बालाजी स्क्रीन प्लांट गोबरा, आशा स्टोन केसर वेदखड़ी, राघव स्क्रीनिंग प्लांट गोबरा, एलएसी स्टोन केसर गोबरा व शिवा स्टोन केसर वेदखडी के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने अवैध भंडारण मिला। जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 3 स्टोन केसर व 2 स्क्रीनिंग प्लांटों को सीज कर दिया। इनको तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय-विक्रय न हो सके।
औचक निरीक्षण व जांच में विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा, उप जिलाधिकारी बाजपुर राकेश तिवारी, उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर दिनेश कुमार, तहसीलदार बाजपुर, सर्वेयर विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई राजपाल लेघा द्वारा बताया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे छापेमारी का यह सघन अभियान कल दिनांक 6 जनवरी और आगे भी को जारी रहेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›