Report by : Paras Bisht
Published at :
सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं को मिलेगी 3000 तक छात्रवृत्ति

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक हर महीने छात्र-छात्राओं को 600 से लेकर 3000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शुरू होने वाली इस योजना में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया दो प्रकार की होगी। मेधावी छात्रों को दी जाने वाली यह छात्रवृत्ति के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं का चयन उनकी बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची से होगा। जबकि कक्षा 6 से लेकर 8 तक छात्रों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा दसवीं के छात्र को 2000 और 12वीं के छात्र को 3000 छात्रवृत्ति मिलेगी। आठवीं कक्षा तक हर महीने छात्रों को 800 छात्रवृत्ति मिलेगी, जिनको परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि, सरकार इस नई योजना के लिए बजट में 100 करोड रुपए की व्यवस्था करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›