Connect with us

उत्तराखण्ड

शिवपुरी ऋषिकेश में नदी में डूबा टूरिस्ट गाइड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान, नहीं चला गाइड का पता
ऋषिकेश।
19 फरवरी को एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC मनीष रौतेला के हमराह एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी – लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था। वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया।
एसडीआरएफ टीम  द्वारा घटनास्थल पर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है व प्रभावी सर्च हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement