Connect with us

उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारियों की अनुदान राशि में छह गुना ईजाफा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून- रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के देहरादून जिला कार्यकारिणी का तृतीय अधिवेशन 2023 के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों ने मांग पत्र के माध्यम से अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखी। मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने किसी भी उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को 1 लाख रूपये मृतक के परिवार को देने की घोषणा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement