Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्रसंघ चुनाव आज, दोपहर बाद आएंगे परिणाम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रदेशभर में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गए हैं। अधिकतर कालेजों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला है। दोपहर बाद परिणाम आ जाएंगे।
प्रदेश के राजकीय व अशासकीय 120 कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा व श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी के कैंपस में आज चुनाव होने हैं।
दोपहर बाद मतगणना होगी और देर शाम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर थी। आज ही मतदान और मतगणना दोनों होगी। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी महाविद्यालयों में एक साथ चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में सात नवंबर को छात्र संघ चुनाव रखे गए। देहरादून के पांच कॉलेज में चुनाव हो रहे हैं। देहरादून शहर महाविद्यालय में छात्र पैनल निर्विरोध चुना जाना तय है। इसलिए यहां मतदान नहीं होगा।

Select Language

Advertisement