Connect with us

नई दिल्ली

बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल, एक लाख का जुर्माना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश

हल्द्वानी- शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता सके चल रहे एक प्राइवेट स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगा स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए है। प्राप्त सूचना के अनुसार हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल नाम से एक प्राइवेट स्कूल का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। स्कूल में वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक कि कक्षाओं में करीब 60 विद्यार्थी अध्यनरत बताये जा रहे है। न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत ने बताया कि इस संदर्भ में स्कूल संचालकों को पुर्व में कई बार नोटिस भेज साक्ष्यों सहित स्पस्टीकरण के लिये कहा गया किन्तु उनके द्वारा स्पस्टीकरण नही दिया गया। जिसके चलते स्कूल संचालकों पर एक लाख का जुर्माना लगते हुए तुरंत स्कूल बंद करने के आदेश दिये गए है, साथही स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर की छोटी बचत योजनाओं के नियमों में एक अक्तूबर से होंगे तीन बड़े बदलाव, आपका भी है खाता तो पढ़ें क्या हैं बदलाव

Select Language

Advertisement